तलेन स्वाधीनता के 75 वे वर्ष अमृत महोत्सव एवं युवा दिवसके अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्र उद्घोष कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें नगर के सभी स्कूलों एवं महाविद्यालयों ने भागीदारी की इस अवसर पर अभाविप जिला संयोजक जगदीश जी सरावत ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए परिषद के बारे में बताया साथ ही स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थी परिषद के बारे में विद्यार्थियों को जागृत करना है नगर अध्यक्ष के द्वारा तलेन नगर के समस्त विद्यालयों महाविद्यालय की कार्यकारिणी की घोषणा की गई कार्यक्रम का संचालन अभिषेक जी शर्मा द्वारा किया गया अंत में आभार प्रदर्शन नगर सह मंत्री द्वारा माना गया कार्यक्रम में नगर की पूरी कार्यकारिणी उपस्थित रही