उज्जैन - ( सतीश यादव ) प्रति रविवार मंगलनाथ रोड पर आयोजित होने वाले सैर सपाटे में आज सुबह ब्लास्ट होने की खबर से शहर भर में सनसनी फैल गई। सैर सपाटे में राविवार को गुब्बारे में गैस भरने के लिए उपयोग किए जाने वाले सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ था। इस हादसे में 3 बच्चों सहित 5 लोग घायल हो गए जहा घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया वही एक गंभीर घायल को इंदौर रेफर किया गया है। हादसा सुबह 6.15 बजे जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में खाकचौक चौराहे पर घटित हुआ।जब गुब्बारे बेचने वाला युवक सिलेण्डर से गुब्बारों में हवा भर रहा था। इसी दौरान गुब्बारे खरीदने के लिए यहां मौजूद और आसपास खड़े अन्य लोग ब्लास्टिंग की चपेट में आ गए। घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में एक बच्चे को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। प्रति रविवार सुबह ख़ाक चौक में सैर सपाटा मेला लगता है जंहा बड़ी संख्या में बच्चो के साथ लोग पहुंचते है लेकिन नव वर्ष के दूसरे ही दिन रविवार को लगने वाले मेले में ख़ाक चौक चौराहे पर अल सुबह गुब्बारे भरने वाले सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना खतरनाक था कि समीप की दीवार टूट गई। पास ही खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हुई है । सिलेंडर में ब्लास्टिंग की खबर लगते ही बीडीएस की टीम और थाना जीवाजीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जिसके बाद गंभीर घायल को इंदौर रेफर किया गया। इनका किया कहना - एसएफएल अधिकारी ने बताया 5 लोग घायल हुए जिसमे तीन बच्चे भी शामिल है। 8 साल के नक्श बच्चे की हालत गंभीर है।उसे इंदौर रैफर कर दिया है। अगर इसमें किसी प्रकार की लापरवाही हुई है तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बीडीएस अधिकारी
उज्जैन - रविवार सुबह सैर सपाटे में हादसा,गुब्बारे के सिलेंडर में ब्लास्ट, 3 बच्चे सहित 5 लोग घायल