तलेन, में दिनांक 27/12/2021, सोमवार को अध्यापकों के द्वारा जिला कोषालय अधिकारी द्वारा सेवा पुस्तिका के अनुमोदन में अत्याधिक विलम्ब करने की शिकायत पत्र श्रीमान जिलाधीश महोदय के नाम, श्रीमान नायब तहसीलदार टप्पा तलेन को ज्ञापन दिया, ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से श्री गोपाल कृष्ण यादव, श्री गोरीलाल यादव (ब्लाक अध्यक्ष, मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ब्लाक तलेन), श्री प्रमोद सिंह पवांर, श्री माधव प्रसाद आदमपुरिया, श्री अवधेश कुमार यादव, श्री ओमप्रकाश यादव, श्री मनकर खान, श्री रामगोपाल भदोरिया, श्री अविनाश सोनी, श्री नंदकिशोर यादव,श्री दयाराम परिहार, श्री संतोष यादव, श्री हेमराज राजपूत, श्री वीरेन्द्र भूआर्य, श्री सुनील सोनी, श्री जायसवाल, श्री भिलाला एवं अन्य अध्यापक साथी संकुल कन्या तलेन, बालक तलेन व हायर सेकंडरी अमलार उपस्थित थे ।
तलेन जिला कोषालय अधिकारी द्वारा सेवा पुस्तिका अनुमोदन में विलंब को ले कर शिक्षको ने दिया ज्ञापन