तलेन मेराथन दौड़ का हुआ सफल आयोजन, स्व. मनोज जी यादव को दी श्रद्धांजलि. तलेन नगर स्थित बस स्टेण्ड पर निःशुल्क सैनिक प्रशिक्षण केंद्र तलेन के तत्वाधान में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्व. श्री मनोज जी यादव की स्मृति में तलेन मेराथन दौड़ का आयोजन किया गया,जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय चतुर्थ पंचम स्थान पर क्रमसः पियूष वाल्मीकि, रोहित मेवाड़े, अमन शर्मा, राधेश्याम धनोरा दीपक प्रजापति और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर एवन ओड़, द्वितीय स्थान रितु तृतीय स्थान हंसा चतुर्थ स्थान रानू एवं पंचम स्थान अमरीन शाह ने प्राप्त किया, पुरुष्कार वितरण के पूर्व भारत माता की आरती की गयी और स्व. श्री मनोज जी यादव को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण पुष्पार्पण किया गया, मंचासीन अतिथियों में तलेन शिशु मंदिर प्राचार्य श्री चेनसिंह बन्नासिया, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती सरिता सुनील सहगल,भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी, तलेन थाना प्रभारी श्री उमाशंकरजी मुकाति, एवं नगर भाजपाध्यक्ष कैलाश मोहन जी यादव, पूर्व सैनिक मनोज यादव रहे, सभी अतिथियों द्वारा स्व. श्री मनोज जी यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किये गए, मेराथन दौड़ को नगर परिषद तलेन से मुख्य नगर पालिकाधिकारी श्री भगवान सिंह भिलाला पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री चन्दर सिंह यादव उस्ताद पूर्व पार्षद दिनेश यादव, पूर्व पार्षद कनीराम जी यादव, युवा नेता पवन यादव, तलेन थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती जी, नगर भाजपा अध्यक्ष कैलाश यादव,और पूर्व पार्षद देवकरण यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर मेराथन दौड़ को रवाना किया गया निःशुल्क सैनिक प्रशिक्षण केंद्र तलेन प्रतिवर्ष तलेन मेराथन दौड़ का आयोजन करते आ रहे हे, आयोजन समिति में शांतिलाल यादव, अरविन्द सेन, पवन शर्मा, बादल यादव, बृजमोहन यादव धर्मेंद्र यादव, राजकुमार,शैलेन्द्र यादव यादव,पप्पू अहीरवार सुखदेव, मंथन वंशकार, सैनिक सुनील यादव, सैनिक शुभम यादव, फ़ोर्स डिफेंस एकेडमी इंदौर आदि सदस्यों द्वारा मेराथन की तैयारी और सफलता में सहयोग रहा, मंच संचालन मुकेश चंदेल द्वारा किया गया, सभी अतिथियों का आभार निःशुल्क सैनिक प्रशिक्षण केंद्र तलेन संचालक मानसिंह यादव फौजी सरकार द्वारा व्यक्त किया गया.
तलेंन - श्री मनोज जी यादव की स्मृति में तलेन मेराथन दौड़ का हुआ आयोजन