*उज्जैन* उज्जैन । शहर के प्राचीनतम दशहरा उत्सव का यह 58 वां वर्ष है और दशहरा मैदान पर लाला अमरनाथ स्मृति दशहरा महोत्सव 15 अक्टूबर 2021 को प्रतीकात्मक रूप से आयोजित किया जा रहा है । दशहरा मैदान पर होने वाले रावण दहन में कोरोना गाइडलाइन के चलते लोगों और जनसमूह का आना प्रतिबंधित रहेगा। दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष ओम अमरनाथ खत्री ने अनौपचारिक पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रसिद्ध समाजसेवी लाला अमरनाथ की स्मृति में विगत 58 वर्षों से यह आयोजन निरंतर किया जा रहा है और कोरोना महामारी के चलते पिछले वर्ष की तरह,बार भी दशहरा उत्सव सांकेतिक रूप से,आयोजित किया जा रहा है | प्राचीनकाल से ही दशहरा मैदान में यह उत्सव मनाये जाने की परम्परा रही है और किन्हीं कारणों से कुछ वर्षों तक रावण दहन का आयोजन नहीं हो पाया था तब प्रख्यात समाजसेवी स्व. लाला अमरनाथ जी ने वर्ष 1963 में इसे पुनर्जीवित किया और तब से यह आयोजन प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है। दशहरा उत्सव समिति के सचिवद्वय मनीष शर्मा एवं शिवा ओमप्रकाश खत्री ने बताया कि प्रशासन के निर्देशों के अनुसार इस वर्ष केवल 25 फीट ऊँचे रावण का निर्माण किया जा रहा है। आयोजन में आम नागरिक सम्मिलित नहीं हो सकेंगे क्योंकि गाइडलाइन के चलते सांकेतिक रूप से रावण दहन किया जायेगा | आतिशबाजी भी सांकेतिक ही होगी | भगवान् श्रीराम - लक्ष्मण की सवारी दशहरा मैदान आयेगी जिसका पूजन कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया जायेगा | लाइव रावण दहन कार्यक्रम देखने के लिए शहरवासियों के लिए लिंक जारी की जायेगी । पत्रकार वार्ता में समन्वयक डॉ. प्रकाश रघुवंशी,दिनेश दिग्गज,अशोक खत्री,कोमल खत्री,अश्विन खत्री,अमित खत्री,रोबिन चोपड़ा , अमरनाथ सुगंधी,विकास जायसवाल,रीटू बग्गा ,डॉ. हरीशकुमार सिंह आदि उपस्थित थे | उज्जैन गौरव पेड़वा