छापी हेड़ा - प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा छापिहेड़ा मे सजाई चैतन्य देवियों की झांकी का उद्घाटन करते हुए खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व दांगी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हजारीलाल दांगी, ब्रम्हाकुमारी मधु दीदी ब्रम्हाकुमारी नम्रता दीदी, दुर्गा वाहिनी की चंचल, शिवानी,हेमलता, मंजू दांगी पूर्वीगुप्ता एवं अन्य बालिकाओं ने दीप प्रज्वलन कर झांकी का उद्घाटन किया । झांकी में ब्रह्माकुमारी दीदीयो ने मां ज्वाला ,मां दुर्गा ,माॅ सरस्वती, माॅ शितला, माॅ गायत्री, माॅ लक्ष्मी के रूप में दर्शन दिए। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर झांकी मे आई हुई बालिकाओं को ब्रम्हाकुमारी मधु एवं पूर्व विधायक हजारीलाल दांगी ने तिलक, अंगवस्त्र एवं ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया । हजारीलाल दांगी ने बालिका दिवस की शुभकामनाएं दी एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा लगाई गई झांकी की भूरी-भूरी प्रशंसा की। ब्रह्माकुमारी सुरेखा दिदी ने कहां की जिन देवियों की हम पूजा कर रहे हैं वास्तव में वह बेटियां व नारियां ही हैं जो परमात्मा शिव से शक्ति लेकर अपने आप को असुर संहारनी बनाती है, परमात्मा की याद से बेटियां ही समय आने पर दुर्गा, काली ,व शीतला बन सकती है, इसलिए हमे बेटियों को उच्च भाव से देख केवल नो दिन ही नहीं लेकिन हमेशा बेटियों का सम्मान, एवं समत्व का व्यवहार करना चाहिए तभी देवी मां हम पर प्रसन्न होगी। चैतन्य देवियों की झांकी मे शहर एवं आसपास के गांव से पहुंच कर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिये।
छापी हेड़ा - ब्रह्माकुमारीज द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया गया बालिकाओं को सम्मानित