तलेंन [सतीश यादव 9203847555] उच्च शिक्षा विभाग के वार्षिक केलेंडर के अनुसार जिला स्तरीय खो -खो प्रतियोगिता का आयोजन एस बी एस महाविद्यालय तलेंन में 9 जनवरी 2017 को किया गया जिसमें राजगढ़ ब्यावरा, जीरापुर ,शासकीय महाविद्यालय व् एस बी एस महाविद्यालय की टीमो ने भाग लिया।प्रतियोगिता में समस्त महाविद्यालय के कोच एवं लीड राजगढ़ की चयन समिति उपस्थित रही।पहला मैच तलेंन बनाम जीरापुर के बीच हुआ जिसमें जीरापुर विजेता रहे दूसरा ब्यावरा व राजगढ़ के बीच हुआ जिसमें ब्यावरा ने एक तरफ़ा जीत दर्ज की फाइनल मुकाबला ब्यावरा व जीरापुर के बीच खेला गया।जिसमे ब्यावरा टीम ने निर्धारित समय में 9 मिनिट से पहले ही जीरापुर से अधिक अंक अर्जित कर जीत दर्ज की कार्यक्रम का शुभारंभ तलेन थाना प्रभारी उमा शंकर मुकाती, पूर्व न प अध्यक्ष चन्दर सिंह यादव व् सहकारी समिति अध्यक्ष नारायण सिंह यादव लक्ष्मी नारायण यादव मनोज यादव पीरू लाल भत्कारिया ,मनोहर सिंह विश्वकर्मा एवं संस्था अध्यक्ष भारत सिंह यादव के द्वारा फीता काट कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्रपात कर की गयी ।प्रतियोगिता का समापन छेत्रिय विधायक गिरीश भंडारी न प अध्यक्ष सीमा संजय भट्टर डॉ निकेश परिहार व मनोज यादव संस्था डाइरेक्टर नन्द किशोर यादव के द्वारा ट्राफी व प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया।