तलेन थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने मीडिया के द्वारा नापतोल में एक व्यापारी द्वारा की जा रही गड़बड़ी के संबंध में वीडियो संज्ञान में ले जाने पर त्वरित कार्यवाही की गई । दिनांक 28.09.21 को ग्राम पिपल्या तवक्कुल मे एक विडियो वायरल हुआ था, जिसमे कुछ लोग बोल रहे थे कि आशिक खां निवासी इकलेरा के द्वारा ग्राम पीपल्या तवक्कुल के किसान राधेश्याम पाटीदार के घर सोयाबीन तौलते वक्त आशिक खां द्वारा रिमोर्ट से इलेक्ट्रोनिक तौल काटे से छेडछाड कर बजन कम ज्यादा किया जा रहा है । उक्त वीडियों वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन मे थाना प्रभारी तलेन द्वारा त्वरित संज्ञान मे लिया जाकर उक्त तौल कांटे की तस्दीक हेतु उनि रचना परमार, प्रआर. 605 भैरुसिह यादव, आर. 481 शिवकुमार, आर. 885 अनिल आर्य व सैनिक 60 लालसिह को इकलेरा रवाना किया गया जहां आशिक खां द्वारा उक्त तौल कांटा पेश करने पर समक्ष पंचान जप्त किया गया । जिसे जांच हेतु नापतौल विभाग की अधिकारी श्रीमति मीना मंडल को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया ।
तलेन नापतौल मे गडबडी का विडियो मीडिया साथियों के माध्यम से संज्ञान में आने पर कार्यवाही