तलेन धर्म जागरण समन्वय ब्यावरा के तत्ववाधान मे देव स्थान के पंडाजी व कोतवारो का सम्मेलन का आयोजन श्री कृष्णधाम लाटाहेडी पर किया गया। इस सम्मेलन में नगर तलेन सहित आसपास के क्षेत्रों के पंडे व कोतवार सम्मिलित हुए। इस सम्मेलन में अतिथि के रूप में जिला संघचालक, जिला कार्यवाह , खंड कार्यवाह जिला धर्मजागरण समन्वक संजय रुहेला उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित रुपेश विश्वकर्मा व हरि सिंह केशवाल का उद्बोधन हुआ। उद्बोधन में धर्म सम्मत विषयों प्रकाश डाला गया। साथ ही देव स्थानों पर समिति ओर निर्माण कार्यो पर एंव पंडो व कोटवारों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के पश्चात के सहभोज का आयोजन हनुमान मंदिर पर किया गया।धर्म जागरण निधी प्रमुख मुकेश यादव तथा गांव की धर्म रक्षा समिती लाटाहैडी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।