तलेन राजगढ़ [ सतीश यादव 9203847555];तलेन से लगभग दो किलोमीटर दुर बारवाॅ मार्ग के समीप उगल नदी पर जल संसाधन विभाग के अन्तर्गत एक स्टाॅप डैम जिसकी लागत एक करोड़ नब्बे लाख है जिसका निर्माण कार्य जारी है डैम के ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता व नियमों को ताक में रख अपने मनमाने तरीके से डैम का कार्य किया जा रहा है। इस डैम में 10 व 12 एम.एम. के लोहे के तार तथा मिट्टी युक्त कालीरेत का प्रयोग किया जा रहा है। नर्मदा की पीली रेत इस डैम के समीप केवल दिखावे के रूप में रखी है। इस रेत में भी काली व बड़े बड़े पत्थर मिली रेत है। निर्माण कार्य की जानकारी ठेकेदार बिरम सिंह कठारे से लेने कि कोेषिष की गई तो ठेकेदार भड़क गया व कहने लगा कि मैने ऐसे कई डैम बना दिए है मुझे आप जानते नही है जो हो रहा है सही हो रहा है। मेरी पहुॅच आगे तक है डैम सही बन रहा है। निर्माणाधीन डेम के समीप के कृषकों का कहना है कि फारूख खाॅ, मनोज यादव, जहीर खा, सतीष यादव, सलीम पठान, विनोद यादव, ष्षैरू खाॅ, कैलाष यादव आदि ने भी बताया कि इस डैम में मिट्टी युक्त रेत का प्रयोग किया जा रहा है व गुणवत्ता का कोई अतापता नही है। ठेकेदार ने इस निर्माणकार्य के समीप किसी भी प्रकार के सांकेतिक बोर्ड नही लगा रखे है जिससे कि नागरिकों को पता चल सके कि ये डैम कितनी लागत व किस ठेकेदार द्वारा बनाया जा रहा है व उसकी ऊॅचाई व लम्बाई तथा कार्य की अवधि क्या है। डैम के किनारे की साईडों की दीवारे के भीतर मिट्टी से पुरनी की जा रही है। इस डैम में बालश्रमिक भी कार्य करते पाए गए। इनका कहना है - ‘‘खाल की रेत लग रही है। तो गलत है। उसको मैं हटवा दुॅगा। काम गलत नही होने देगे। मैं कल साईट पर आकर देखता हूॅ ठेकेदार को ऐसा नही बोलना चाहिए। ‘‘ योगेष षर्मा इंजिनियर नरसिंहगढ़ ‘‘अगर काम सही नही हो रहा है व खाल की रेत लगा रहे है तो गलत है हम हटवा देंगे। बाल मजदूर काम कर रहे तो गलत है हम ठेकेदार से बात करेंगे गलत काम नही होने देंगे। ‘‘ आर.पी. त्रिपाठी एस.डी. ओ. जल संसाधन विभाग नरसिंहगढ़
गुणवत्ता को एक तरफ रख हो रहा है डेम का घटिया निर्माण कार्य। मिट्टी से भरी जा रही है डैम के साईड की दीवारें।