तलेन -- रविवार को गायत्री परिवार द्वारा 108 घरों में यज्ञ का आयोजन किया गया।यज्ञ आरंभ के पहले गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा जनजागृति रैली नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गई।रैली का समापन सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया।उसके पश्चात बाहर से आए आचार्य गणों द्वारा अलग-अलग नगर के 108 घरों में यज्ञ किया गया। यज्ञ का उद्देश्य परिवार व जनकल्याण के लिए किया गया। विद्वान आचार्य द्वारा 108 घरों में यज्ञ मंत्र उच्चार द्वारा किया गया मंत्रोच्चार से नगर धर्म लीन हो गया। तलेन के गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा नगर में यहां भव्य धार्मिक आयोजन करने की तैयारी पूर्व से की गई थी।परिवार की शांति के लिए किए गए यज्ञ में नगर के 108 घरों में गायत्री परिवार के आचार्य द्वारा मंत्रोच्चार कर यज्ञ मेंआहुति दी गई।