रतलाम | 09-जनवरी-2017 म.प्र. शासन के द्वारा जारी किए गए आदेशानुसार रतलाम जिला मुख्यालय पर कन्या शिक्षा परिसर का निर्माण होगा। कलेक्टर बी. चन्द्रशेखर द्वारा तहसीलदार रतलाम को भुमि के चिन्हाकंन के लिए निर्देशित किया गया है। आज बै ठक में प्रभारी सहायक आयुक्त द्वारा बताया गया है कि विगत दिनों आयोजित विडियो कांफ्रेसिंग में सैलाना में बनने वाले कन्या शिक्षा परिसर को रतलाम जिला मुख्यालय पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर ने सैलाना के कन्या शिक्षा परिसर के निर्माण के लिए तय की गई एजेंसी के टेण्डर को निरस्त करने अथवा एजेंसी से उसी दर पर रतलाम में निर्माण के लिए सहमति के सम्बंध में जानने के लिए निर्देशित किया है।
रतलाम जिला मुख्यालय पर बनेगा कन्या शिक्षा परिसर