इंडिया तेज़ न्यूज़ तलेन -- गुरुवार को हरतालिका तीज पर महिलाओं द्वारा निर्जल व्रत रखा गया।रात्रि में मिट्टी की शिव पिंडी बनाकर बील पत्र,धतूरा,फुल वा कई प्रकार की पत्तियां चढ़ाकर पूजा अर्चना की गई। यह व्रत महिलाओं द्वारा परिवार की सुख समृद्धि के लिए किया जाता है। तथा पूरे दिन निर्जल उपवास रखकर व्रत का पालन करती है।रात्रि के समय शिव पूजन किया जाता है।महिलाओं द्वारा रात भर भजन किए जाते हैं।बता दें कि महिलाओं द्वारा हरतालिका तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।शुक्रवार प्रात महिलाओं द्वारा उगल नदी तट पर जाकर महाआरती की गई।उसके पश्चात मिट्टी से बनी हुई शिव पिंडी का विसर्जन किया गया।