ब्यावरा-  ब्यावरा में शिक्षक दिवस के मौके पर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म शताब्दी पर शिक्षक दिवस पर आइडियल एनडीए एकेडमी पर सेना एवं पुलिस में जाने वाले युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन देकर मनाया गया।कैरियर मार्गदर्शन में एकेडमी पर मुख्य अतिथि के रुप में ब्यावरा सिटी थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर श्री मति संध्या रघुवंशी एवं श्री अर्जुन सिंह के साथ ही हेडकांस्टेबल संजय बाथम ने भी युवाओं को मार्गदर्शन दिया। सभी स्टूडेंट्स को देशसेवा में जाकर अपना कर्तव्य का पालन करना अवश्य है खूब मेहनत करें जिससे आगामी परीक्षाओं में सफलता जल्दी ही मिल सके। सभी स्टूडेंट्स को कॅरियर संबंधित जानकारी प्रदान की और साथ ही एक लक्ष्य हासिल करने के लिए तरह-तरह के नुक्से बताये जो कि भविष्य में अपने पद पर कामयाब हो सके।इस मौके पर एकेडमी के संचालक रवि शर्मा सहित स्टॉफ व युवक-युवतियां उपस्थित रहे।