तलेन - सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती का पूजन अतिथियो के स्वागत के साथ किया गया वही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद सिंह पंवार विशेष अतिथि हरि नारायण उपाध्याय मुख्य अतिथि चंद्रकांत त्रिपाठी प्रचार्य चैन सिंह बनेशिया ने की वही कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर भौतिक विज्ञान प्रयोग शाला कंप्यूटर लेब का अतिथियों द्वारा उद्घटान किया गया वही विद्यालय समिति द्वारा पूर्व शिक्षको विद्यालय आचार्यो दीदियों का सम्मान श्री फल अंग वस्त्र भेट माला पहना कर किया गया वही इस मौके पर समिति सदस्य पूर्व शिक्षक जगदीश यादव ठेकेदार संजय राठौर चैतन्य स्वरूप माथुर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।वही उल्लेखनीय है समिति द्वारा विधा दान अभियान के अंतर्गत जन सहयोग से 2 लाख 17 हजार एकत्रित हुए थे जिसमें 1 लाख 95 रुपये के विद्यालय में शिक्षण सामग्री क्रय की गयी ।वही कार्यक्रम का संचालन समिति के व्यवस्थापक रूपेश जी विश्वकर्मा ने किया ।
तलेन सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया गया सम्मान