तलेन भारतीय जनता पार्टी मंडल तलेन स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ जिसमें 70 मतदान केंद्रों से प्रत्येक मतदान केंद्रों से 4 व्यक्ति शामिल हुए जिसमे एक डॉक्टर, 1 महिला ,2 संयोजक शामिल हुए ।शिविर में कोरोना से संभवित तीसरी लहर की आशंका को देखते सभी को स्वास्थ्य संबधी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में उद्बोधन जिला भाजपा महामंत्री कैलाश सोनी ने दिया वही मंच मुख्य अतिथि राधे श्याम पचवरिया , महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सरिता सहगल ,उत्तम सिंह चंदेल , मंडल अध्यक्ष सहित आदि भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे । वही उल्लेखनीय है भाजपा के कार्यक्रम में भाजपा के बैनर पर पार्टी का सही ढंग से नाम नही लिखा गया व कई भाजपा के कार्यकर्ता बिना मास्क के देखे गए व शोशल डिस्टेंस की भी धज्जियां उड़ाई गई ।
तलेन - भाजपा स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर संपन्न।