तलेन नगर मे वाल्मीकि समाज द्वारा गोगा नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार को गोगा नवमी के पावन पर्व पर वाल्मीकि मोहल्ले में पूजा अर्चना कर पवित्र छड़ी का जुलूस ढोल ढमाकों के साथ निकला। जुलूस का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया व स्वयं सेवकों द्वारा खिचड़ी का वितरण किया गया। पवित्र छड़ी का जुलूस नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ उगल नदी पहुंचा जहां पर पूजा अर्चना के बाद समापन हुआ । इसमें चल समारोह में, ताराचंद वाल्मीकि, रामपाल वाल्मीकि, मनोज वाल्मीकि, बबलू वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि,व नगर के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।