तलेन सोमवार को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर तलेन में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वधान यादव अहिर समाज द्वारा भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। जो कि बारवाँ रोड स्थित शिवालय पर मनकामेश्वर महादेव व भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना कर ढोल ढमाके के साथ प्रारंभ हुई । इस शोभायात्रा में विराजित भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना जगह जगह भक्तों द्वारा की गई। शोभा यात्रा मंडलोई पूरा स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंची जहां पर महा आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण हुआ। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ग्राम मिर्जापुर में भगवान श्री कृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई व राधा कृष्ण मंदिर पर आकर्षक श्रंगार किया गया ।
तलेन - भगवान श्रीकृष्ण की निकली भव्य शोभायात्रा