राजगढ़ / नरसिंहगढ, भारतीय मजदूर संघ पर्यवरण मंच जिला राजगढ टीम द्वारा नगर नरसिहगढ में 28 अगस्त पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सम्राट विक्रमादित्य अकेडमी परिसर वाईपास वांडी रोड पर वृक्षारोपण एवं विचार गोष्ठी कर महान पर्यावरण रक्षक अमृता देवी बलिदान दिवस के रूप में राष्टीय पर्यावरण दिवस वडे उत्ताहपुर्वक मनाया । कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की पूजा वंदना कर विचार गोष्ठी से प्रारम्भ हुई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नरसिंहगढ वनमंडल के रेंजर श्री दिलीप उपाध्याय ,विषेष अतिथि के रूप में नरसिहगढ उपजेल निरीक्षक एवं पर्यावरणविद श्री योगेष शर्मा रहे । वही कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ पर्यावरण मंच के प्रदेष संयोजक श्री पवन मेहता जी ने की । अपने उदवोधन में श्री पवन मेहता जी ने पर्यावरण के वारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी । आपने वताया कि पूरे मध्य प्रदेष में आज सभी जिलों में पर्यावरण दिवस वडे उत्साहपूर्णक मनाया जा रहा है । जिसमें लगभग 2 लाख पचास हजार पोधे लगाये एवं संरक्षित किये गये है। साथ ही पूरे प्रदेष में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने की मांग की । सर्वप्रथम अतिथियो का स्वागत कर कार्यक्रम की जानकारी देते हुऐ भारतीय मजदूर संघ पर्यवरण मंच जिला संयोजक एवं कार्यक्रम के आयोजक संजय शेखर शर्मा ने वताया कि सामान्यता 05 जून को विष्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है । लेकिन पुर्व मंे सन् 1930 में राजस्थान के खेजडली क्षेत्र जो कि वर्तमान में जोधपुर जिले मे आता है ं। जिसमें विष्नोई समाज रहता था । जो कि अपने पंथ के अनुसार पर्यावरण रक्षक था । उसी समय मेवाड के वर्तमान राजा राणा अभयसिह को अपने महल में निर्माण हेतु लकडी की आवष्कता होने पर अपने मंत्री गिरधारी दास को लकडी लाने की जबाबदारी सोपी गई । मंत्री गिरधारी की नजर जोधपुर से 28 किमी दूर स्थित खेजडली ग्राम पर पडी । जिसमें वडी मात्रा में खेजडी के वृक्ष थे ,वो अपने सेनिको के साथ वहाॅ पर लकडी काटने पहुॅच गये । लेकिन जेसे ही उन्होने पेडो पर कुल्हाडी चलाई वहाॅ वर मोजूद अमृता देवी ने पहुॅच कर सेनिको को पेड काटने से रोका नही रूकने पर वह पेड से चिपक गई एवं सेनिको को पेड काटने से रोका । जव सेनिक नही माने तो उन्होने पेड की रक्षा के लिऐ अपना वलिदान करना उचित समझा इसके वाद उनकी तीन बेटियों ने पेडो की रक्षा के लिऐ अपना वलिदान दे दिया। इस प्रकार खेजडली ग्राम के कुल 363 लोगो ने अपना बलिदान दे कर उन पेडो की रक्षा की । इस प्रकार उन महान वीरांगना अमृता देवी के बलिदान दिवस के रूप में भारतीय मजदूर संघ पर्यवरण मंच हर वर्ष 28 अगस्त को राष्टीय पर्यावरण दिवस मनाता है । इस अवसर पर अतिथिगण श्री दिलीप उपाध्याय एवं श्री योगेष शर्मा जी ने भी पर्यावरण संरक्षण की तकनीकी जानकारी दी । जिसमें वृक्षारोपण एवं उसके संरक्षण के लिऐ किस तरह से खाद घर पर ही बनाई जा सकती है एवं पोधों का संरक्षण किस तरह से किया जावे । उल्लेखनीय है कि रेंजर श्री उपाध्याय एवं जेलर श्री शर्मा ने स्वयं अपने परिसरों में वडी नर्सरी वनाकर विभिन्न प्रजाति के पोधे लगा रखें है। कार्यक्रम का संचालन राष्टीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचार प्रमुख श्री सुरेष चंद्रवंषी द्वारा किया गया । कार्यक्रम में अंत मंे सभी का आभार सम्राट विक्रमादित्य अकेडमी के संचालक कृष्णपाल ंिसह परमार ने माना । गोष्ठी के पश्चात परिसर में पीपल ,बड ,आॅवला ,नीम के वृक्षो का रोपण किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री विष्वास नायगाॅवकर ,भारतीय विजली मजदूर संघ के अविनाष सक्सेना , वरिष्ठ भाजपा नेता भगवानदास साहू , राष्टीय स्वयंसेवक संघ खण्ड कार्यवाह राजू जी बेरागी , अनुप शुक्ला , राम मेवाडे ,नादिया पानी विकास समिति के महेष शर्मा ,भुपेष यादव , विधायक प्रतिनिधि बलबंत उमठ , विहिप के रजनीष गुप्ता , मनीेष पटेल ,हेमेन्द्र नामदेव , संस्था के वच्चों सहित कई पर्यावरण प्रेमी गण उपस्थित हुऐ ।
राजगढ़ / नरसिंहगढ़ - भारतीय मजदूर संघ पर्यावरण मंच द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया