नीमच | 09-जनवरी-2017 नीमच वन मण्डल नीमच की ओर से जीरन सबरेंज अन्तर्गत जलेश्वर महादेव मंदिर पर हाईस्कूल हरवार तथा आसपास के स्कूली बच्चों को अनुभूति केम्प आयोजित किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड की अवधारणा में बच्चों को सामान्य ज्ञान, वन्य प्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने एवं प्रकृति के संरक्षण के बारे में अनुभूति अनुभव कराए। वनों के महत्व के बारे में जैसे पेड-पौधे, पशु-पक्षी, कीट-पंतगे तथा वन्य जीवन पक्षियों के घोंसले, विष्टा पद चिन्हों को बताया। पक्षी दर्शन,जंगल सफारी, ट्रेचिंग के दौरान कक्ष क्रं-7 में तेदूएं के पगमार्क बच्चों को दिखाए गए तथा नेचुरल ट्रेल पर प्रकृति की व्याख्या करवाकर प्रतियुक्तों प्रश्नावली से ज्ञान का परीक्षण किया गया। मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान, अभ्यारण, टाईगर, रिर्जव तथा संरक्षित वन के बारे में बताया गया। जैव विविधता में कीट-पंतगों, पशु-पक्षियों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपवन मण्डल अधिकारी नीमच श्री एस. के. अटोदे, वन परिक्षत्राधिकारी श्री पी.एल. गेहलोत, डिप्टी रेंजर श्री मेहताब सिंह उईके, वनपाल श्री मांगीलाल मालवीय, श्री परशराम गोगलिया, वनरक्षक श्री गजेन्द्रसिंह पंवार, श्री ईश्वरसिंह चौहान, श्री अरूण पनिका, तथा सरपंच श्री सोहनलाल रावत, श्री नारूलाल रावत, हाईस्कूल हरवार तथा विद्यालय प्रभारी प्राचार्य श्री राजेश टेलर, तथा श्री एम.एल.भामावत, श्री गंगाराम आर्य, श्री राजेन्द्र आर्य, वर्षा शर्मा, श्री विनोद शर्मा, श्री संतोष गायरी एवं अध्यापकगण उपस्थित थे।