रिपोर्ट - लखन गुर्जर राजगढ़ जिले में प्रतिवर्ष बड़ी हर्ष उल्लास व धूमधाम के साथ गुर्जर समाज अपने आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण का जन्म उत्सव मनाता है जिसको लेकर शनिवार को नगर के भगवान श्री देवनारायण मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी 14 तारीख राधा अष्टमी को बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ भगवान श्री देवनारायण का जन्म उत्सव मनाया जाएगा गुर्जर समाज द्वारा मंदिर निर्माण एवं शिकार निर्माण के लिए अभी विचार विमर्श किए गए जिसके लिए समिति के बुद्धिजीवी समाज जनों द्वारा चर्चाएं की गई इस अवसर पर गुर्जर समाज के राजगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले गुर्जर समाज के सभी गांवों में जा जाकर भगवान देवनारायण जन्म उत्सव एवं मंदिर निर्माण के लिए धनराशि एकत्रित करेंगे इस अवसर गुर्जर समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा कहा गया कि अगली वर्ष कोरोना के कारण शोभा यात्रा नहीं निकाली गई थी और इस वर्ष भी शोभा यात्रा को सीमित तौर पर ही आयोजन किया जाएगा भगवान श्री देवनारायण जन्मोत्सव के अवसर पर कोरोना गाइडलाइन ओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा इस अवसर पर भगवान श्री देवनारायण उत्सव समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे
राजगढ़ - राधा अष्टमी को धूमधाम से मनेगा भगवान श्री देवनारायण का जन्म उत्सव गुर्जर समाज ने लिया निर्णय