राजगढ़ कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे कोविड-19 के मद्देनजर प्रतिदिन आवंटित वैक्सीन का उसी टीकाकरण दिवस में शत प्रतिशत उपयोग करें। यह निर्देश आज यहां आयोजित कोविड-19 टीकाकरण की दैनिक समीक्षा बैठक के दौरान दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने जल जीवन मिषन अंतर्गत जल निगम के कार्यो को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के उद्देष्य से एल.एण्ड.टी. कम्पनी द्वारा पेयजल प्रदाय हेतु पाईप लाईन बिछाने एवं टंकी निर्माण के कार्यो की दैनिक प्रगति की भी समीक्षा की। समीक्षा के दौरान एल.एण्ड.टी. के प्रतिनिधियों द्वारा दी गई जानकारी अनुसार ग्राम नाईहेड़ा, बगा फत्तुखेड़ी, डोरिया खेड़ी, झाडमऊ और चिलावडी के कार्यो में आ रही समस्याओं का तत्काल निराकरण कराने के निर्देश उन्होंने संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिए।