राजगढ़ जनपद पंचायत परिसर में आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में सात कंपनियों के माध्यम से 150 युवक-युवतियों का चयन किया गया। मेले में 358 युवाओं ने भागीदारी की । मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय एवं आजीविका मिशन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मेले में sis सिक्योरिटी कंपनी, देविका सिक्योरिटी कंपनी, मैग्नम ग्रुप, फ्लिपकार्ट, ओसवाल ग्रुप, जस्ट डायल ग्रुप के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। इसके पूर्व आजीविका मिशन के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले भी आयोजित किए गए हैं। 11 अगस्त से आयोजित किए गए इन मेलों के माध्यम से जिले में 304 युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं । मेलों में 912 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही । मेले के माध्यम से जहाँ सीधे रोजगार उपलब्ध कराया गया है, वहीं प्रशिक्षण उपरांत रोजगार से जोड़ने हेतु सेफ एजुकेटेड, एव क्युस कार्प डीडीयू जीकेवाय कंपनियों के माध्यम से 91 युवाओं का चयन किया गया है।