राजगढ़ आज स्वतंत्रता दिवस के दौरान परेड की गाड़ी पर उल्टा तिरंगा लगाया था जिसकी खबर इंडिया तेज़ पर प्रकाशित हुई व इस बारे में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह से चर्चा भी की गई जिस पर ततकाल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा द्वारा जिप्सी में उल्टा झंडा लगाएं जाने के मामले में वाहन चालक को निलंबित कर दिया गया है । साथ ही दो अन्य को शोकॉज नोटिस जारी किए गए हैं। जवाब मिलने पर उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
राजगढ़ - इंडियातेज़ की खबर का हुआ असरजिप्सी पर उलटा झंडा मामले में राजगढ़ एस पी ने ड्राइवर को किया निलंबित दो को शोकाज नोटिस जारी