इंडिया तेज़ न्यूज ( रिपोर्ट गौरव पेड़वा ) उज्जैन आज नाग पंचमी के उपलक्ष में नागचंद्रेश्वर भगवान की पट खुले रात 12:00 बजे भगवान नागचंद्रेश्वर अपनी जनता को दर्शन लाभ देने के लिए वर्ष भर में सिर्फ एक ही बार पट खुलते हैं और भगवान नागचंद्रेश्वर दर्शन देते हैं कोरोना काल के चलते सभी भक्तजनों को ऑनलाइन दर्शन करना पड़ रहा है और भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन लाभ लेकर भक्तजन आनंदित हो उठे और प्रथम पूजन महानिर्वाणी अखाड़े के विनीत गिरी जी एवं प्रशासक नरेंद्र सूर्यवंशी जी द्वारा संपन्न हुआ तत्पश्चात भगवान के पट खुलने के बाद नागचंद्रेश्वर भगवान के मूर्ति की पूजा की गई।