मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ (अजाक्स) द्वारा खिलचीपुर निवासी सरोज कुमार जाटव को खिलचीपुर तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । आपको बता दें कि संगठन के खिलचीपुर तहसील अध्यक्ष चंद्रसिंह वर्मा का निधन होने के कारण रिक्त पद पर माध्यमिक विद्यालय मांडा खेड़ा में पदस्थ सरोज कुमार जाटव को तहसील अध्यक्ष नियुक्त करने का आदेश संगठन के जिला अध्यक्ष जगदीश वर्मा द्वारा जारी किया गया है । आगामी आदेश तक सरोज कुमार तहसील अध्यक्ष का कार्य देखेंगे इस अवसर पर सभी समाज बंधुओं एवं मित्रों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की ।
खिलचीपुर - सरोज कुमार जाटव बने अजाक्स के तहसील अध्यक्ष ।