इंडिया तेज़ न्यूज़ तलेन मास्टरमाइंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम मे नगर में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अरविंद लववंशी 95%, ज्योति चौरसिया 94%, राधा बामनिया 93%, जितेंद्र शर्मा 92%, संदीप यादव 91.6 प्रतिशत , नीरज राठौर 91.4 प्रतिशत , सोनिया परमार 90% अंक प्राप्त किए। विद्यालय के कुल 110 मैं से 81 छात्र छात्राएं प्रथम श्रेणी , व 29 छात्र छात्राएं द्वितीय श्रेणी प्राप्त की ।सभी सफल छात्र छात्राओं को प्राचार्य नरेंद्र सिंह सिसोदिया, वाइस प्रिंसिपल रीना सोनी, संचालक राकेश यादव, एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।