छत्तीसगढ़:- दुर्ग जिले के पाटन तहसील में रानी लक्ष्मीबाई स्वयं सहायता समूह द्वारा भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन के बैनर तले महिला जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें सभी ब्लॉक के समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें आज़ भी हमारे भारतीय समाज में *कन्या भ्रूणहत्या रोकने* के बारे में और *बाल विवाह रोकने* के लिए के अभियान के मध्य से जन जागरूकता रैली निकाली गई जिससे समाज में हों रहीं कन्या भ्रूणहत्या,बाल विवाह, महामारी जागरुकता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान हर घर से हर नारी तक आत्म निर्भर बनने के नारे के साथ ही आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक संख्या में महिलाएं व छात्र छात्राओं कि उपस्थिति रही नन्हे नन्हे बच्चों ने भी इसमें बढ़ चढ़कर अपनी उपस्थित दी जिसमें आस पास के सभी जगह गली मोहल्ले में जाकर नारी शक्ति को बढ़ाने का प्रयास किया जिसमें महिलाओं के आत्म निर्भर के साथ-साथ उन्हें केसे रोजगार मिल सके और वह अपने घर परिवार के साथ ही अपने सपनों को साकार कर सकते हैं जिन्हें भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन बढ़वा देता है जिससे हर नारी अपना स्वदेशी प्रोडेक्ट बनाएंगी और भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन के साथ मिलकर अपना स्वयं का व्यापार कर सकेंगी जिससे उन्हें किसी भी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल पायेगा आज़ हमारे भारत देश में अस्सी प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी देखने को मिला है इस अवसर पर सभी नगर व, ग्रामीण जन ने भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया जारूकता अभियान का हिस्सा रहीं श्रीमती चंचला निर्मलकार, श्रीमती योगिता धनकर, श्रीमती सुलोचना चंद्राकर, श्रीमती भारती चंद्राकर, श्रीमती धनेस्वरी चंद्राकर, श्रीमती पिंकी चंद्राकर, श्रीमती तारिणी ठाकुर व सभी सदस्य इस अभियान के दौरान उपस्थित रहे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामीण जनों का सहयोग मिला साथ ही *इनका कहना है* श्रीमती चंचला निर्मलकार ने कही की आज़ हमें बहुत ही अच्छा लगा रहा है कि हमें भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन मिला है जिसके माध्यम से हमें सभी महिलाएं आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करेंगे और सभी महिलाओं को जागरूक करें श्रीमती चंचला निर्मलकार
छत्तीसगढ़ - भारती महिला शक्ति फाउंडेशन के द्वारा महिला जागरूकता अभियान चलाया गया