इंडियातेज़ न्यूज़ तलेन नगर में स्थित शिव मंदिरों पर सावन मास के प्रथम सोमवार के चलते सुबह से ही भक्तगण दर्शन करने पहुंचे । मंडलोई पूरा शिवालय मिर्जापुर स्थित शिवालय उगल नदी स्थित शिवालय आदि की आकर्षक साज-सज्जा की गई । शिव भक्तों द्वारा बेलपत्र दूध जल ,पुष्प आदि चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।
तलेन श्रावण के प्रथम सोमवार भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि