इंडिया तेज़ न्यूज़ तलेन नगर व क्षेत्र में लगातार बारिश का दौर जारी है जिसके कारण कॉलोनियों सहित कहीं जगह जलभराव की स्थिति बन गई । नगर के श्रृंगार कॉलोनी में जल निकासी न होने के कारण घरों में पानी घुस गया । सूचना लगने पर थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती व नगरी प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से पानी की निकासी करवाई गई। साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को समझाइश दी गई की नदी का जलस्तर बढ़ने से पूर्व सुरक्षित स्थान पर पहुंचे।