इंडिया तेज़ न्यूज़ तलेन थाना के अंतर्गत आने वाला ग्राम सेहत खेड़ी में बेरोजगारी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उक्त कुंदन राजपूत के घर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पूर्व मध्य प्रदेश शासन ऊर्जा मंत्री तथा वर्तमान विधायक खिलचीपुर प्रियव्रत सिंह खींची सिंह पहुंचे। श्री प्रियवत सिंह खींची ने शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वही इस मौक पर मौजूद राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर , ब्यावरा विधायक रामचंद्र दांगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित , सीताराम लहरी सहित क्षेत्र के कांग्रेस नेता गण मौजूद रहे ।
तलेन - पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह खींची ने सेहत खेड़ी पहुंचकर की शोक संवेदना व्यक्त