राजगढ़ अवैध रूप से शराब के परिवहन सहित कच्ची व जहरीली शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा दिये गए निर्दशो के परिपालन में एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में राजगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 15 जून 2021 से दिनांक 15 जुलाई 2021 तक अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे *"विशेष अभियान"* के तहत अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है। राजगढ़ ज़िले में आबकारी एक्ट के तहत कुल 517 प्रकरण पंजीबद्ध कर 541 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है, जिनसे 14334 लीटर देशी शराब, 505 लीटर अंग्रेजी शराब एवं 3828 लीटर कच्ची व जहरीली शराब समेत *कुल 18669 लीटर अवैध शराब कीमती 58 लाख 18 हजार 402 रुपये* जप्त की गई साथ ही इन दर्ज मामलों में कुल 12 वाहन भी जप्त किए गए जिनमें 04 चारपहिया एवं 08 दो पहिया वाहन शामिल हैं। इसके साथ ही उक्त अवैध शराब धरपकड़ कार्यवाही के दौरान ही जिले में 04 लाख रुपए कीमत का कुल 04 हजार 500 लीटर महुआ लाहन नष्ट किया गया है।
राजगढ़ - 508 आरोपियों को गिरफ्तार कर 58.18 लाख रुपये कीमती करीब 18669 लीटर देशी, कच्ची व जहरीली शराब की जप्त