टीकमगढ़ | 09-जनवरी-2017 कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने निर्देशित किया कि गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत हर्षोल्लास व गरिमामय ढंग से मनाया जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा झांकियां आकर्षक तथा गरिमापूर्ण हों। श्रीमती दास ने आज प्रातः कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में गणतंत्र दिवस समारोह संबंधी बैठक में ये निर्देश दिये। इस बैठक में विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह की व्यवस्थाओं संबंधी जिम्मेदारी सौपी गई तथा सभी जिम्मेदारी नियत समय व तिथी के पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों संबंधी बैठक में जानकारी दी गई कि जिले का मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउन्ड में सम्पन्न होगा। इसके पहले सभी शासकीय कार्यालयों और स्कूलों में ध्वजारोहण सम्पन्न हो जायेगा और सभी अधिकारी कर्मचारी भी मुख्य समारोह में शामिल होगे। नगर के समस्त स्कूलों के विद्यार्थी प्रभात फेरी निकालकर प्रमुख मार्ग से होते हुए प्रातः 8:30 बजे तक पुलिस परेड ग्राउन्ड आ जायेगे। मुख्य समारोह में ध्वजारोहण प्रातः 9 बजे होगा। बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग के अधीन उत्कृष्ठ एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों एवं अन्य लोगों के प्रशस्ति पत्र हेतु प्रस्ताव 21 जनवरी तक प्रभारी अधिकारी को प्रस्तुत कर दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कार्यालय प्रमुख अपने कार्यालय में ध्वजारोहण करते समय यह सुनिश्चित करायें कि ध्वज संहिता के नियमों का उल्लंधन नही हो। आपने निर्देशित किया कि मुख्य समारोह में परेड रिहर्सल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल नियमित की जाये। कलेक्टर ने शासकीय विभागो के अधिकारियों को अपने विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं संबंधी झांकिया भी मुख्य समारोह में निकालने के निर्देश दिये तथा सभी झांकिया 8 बजे तक ग्राउन्ड में कतारबद्व खड़ी करने के निर्देश दिये। भारत पर्व का आयोजन राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक जिला मुख्यालय की तरह टीकमगढ़ जिले में भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस 2016 को संध्या में भारत पर्व का आयोजन किया जाना है। भारत पर्व के आयोजन में संस्कृति विभाग और स्वराज संस्थान भोपाल के कलाकारों द्वारा अपना मध्यप्रदेश एवं देशभक्ति पर केन्द्रित सांस्कृतिक आयोजन प्रस्तुत किया जायेगा। भारत पर्व के आयोजन में जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया जायेगा। इसके साथ ही शासकीय अधिकारी भी भारत पर्व समारोह में शामिल होगे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय कटेसरिया, अपर कलेक्टर श्री एसके सेवले, एस.डी.एम. टीकमगढ़ श्री मनोज कुमार ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री पीएस चौहान, ईई पीएचई श्री अजय दिवाकर, मुख्य प्रबंधक अग्रणी बैंक श्री गिरीश केलकर, जिला योजना अधिकारी श्री रामबाबू गुप्ता, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस.के. तिवारी, जिला रोजगार अधिकारी श्री पीएल अहिरवार, उप संचालक कृषि श्री आरएस गुप्ता, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. वीके तिवारी, सहायक संचालक उद्यान श्री एसके कुशवाहा, जिला श्रम अधिकारी श्री रमेश चंद्र बेनवाल, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी श्री आर.के. त्रिपाठी, उप पंजीयक श्री बी.पी. रावत, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एस. देशलहरा, डीपीसी श्री हरिश्चंद्र दुबे, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती ऋजुता चौहान, जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती अनपा खान, जिला खनिज अधिकारी सुश्री सोनम तोमर, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस श्री मनीष खरे, जिला समन्वयक जनअभियान परिषद श्रीमती लक्ष्मी शुक्ला, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मारोह परम्परागत हर्षोल्लास व गरिमामय ढंग से मनाया जाये मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउन्ड में आयोजित होगा, उत्कृष्ट कार्यों के लिए लोगों का नाम 21 जनवरी तक प्रस्तावित करें, गणतंत्र दिवस 2017 की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने दिये निर्देश