भोपाल- डायल-100 का 625 करोड़ से अधिक का टेंडर हुआ निरस्त, नए सिरे होगी टेंडर प्रकिया - फिलहाल 70 से 80 लाख प्रतिमाह छः महीने तक दौड़ती रहेंगी जीवीके कंपनी की कंडम हो चुकी सफारी गाडियां - डायल-100 के 625 करोड़ से अधिक के टेंडर में जीवीके ईएमआरआई और अशोका बिल्डकाॅन ने लिया था हिस्सा - अशोका बिल्डकाॅन कंपनी पर छत्तीसगढ़ से संबंधित फर्जी दस्तावेज लगाकर टेंडर लेने के लगे थे आरोप - अशोका बिल्डकाॅन एल-1 पर आई यानि कि अशोका बिल्डकाॅन का टेंडर लगभग हो गया था पास - .फर्जी दस्तावेजों से टेंडर हथियाने की बात मंत्रालय से लेकर सरकार तक पहुंची, बवाल मचा आरोप लगे, सभी ने खींच लिए हाथ - सरकार ने अब नए सिरे से टेंडर जारी करने के दिए आदेश, जल्द होगी टेंडर प्रक्रिया की निविंदाएं