तलेन शनिवार को बजरंग कीर्तन मंडली मंडलोई पुरा द्वारा झंडा आगमन व कीर्तन मंडली आगमन का कार्यक्रम यादव धर्मशाला रखा गया था जिसमें दूर दराज के गांव से आए कीर्तन मंडली शामिल हुई इस भजन कीर्तन में 37 कीर्तन मंडली शामिल हुई। इन कीर्तन मंडलियों ने अलग अलग अंदाज में भजन प्रस्तुत किए । कीर्तन मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में शामिल सभी कीर्तन मंडलियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।