थाना सारंगपुर, जिला राजगढ़ सारंगपुर /राजगढ़ - रोजाना की तरह ही सारंगपुर की पुलिस टीम द्वारा अकोदिया नाका सारंगपुर पर शाम के वक्त वाहन चैकिंग की जा रही थी कि करीबन 7.55 बजे भोलू खां पिता अज्जु खां उम्र 55 साल निवासी बडा कसाईवाडा सारंगपुर ने आकर बताया कि दिन मे 11 बजे करीब मेरा लडका फैजान शाजापुर में बैंक से पैसे निकालने के लिये मोटरसाईकल से गया था, शाम करीबन 4 बजे मैने फैजान को फोन लगाकर पूछा कि वह कहां है तो फैजान ने बताया कि मैं बैंक से पैसे लेकर सारंगपुर आ रहा हूं फिर उसका फोन बंद आया उसके बाद करीबन पोने सात बजे की बात होगी मैं और मेरा भतीजा चांद खां बडा कसाईवाडा के बाडा में बैठे हुये थे तभी चांद खां के पास फैजान का फोन आया और फैजान ने बताया कि मेरी मोटरसाईकल में एक एम्बुलेंस ने ए.बी. रोड बाये पास पर ट्रेचिंग ग्राउण्ड के पास टक्कर मार दी है और एम्बुलेंस का चालक और उसके साथी ने मुझे पकड कर एम्बुलेंस में बैठा लिया है और जबदस्ती उदनखेडी तरफ लेकर जा रहे है। एम्बुलेंस को रोक नही रहे है मेरी मोटरसाईकल घटना स्थल पर पडी है । फरियादी कि रिपोर्ट पर से थाना प्रभारी सारंगपुर द्वारा तुरन्त मौके पर ही देहाती नालसी क्रमांक 00/21 धारा 365 भादवि की पंजीवध्द कर मामला वरिष्ठ अधिकारियो के संज्ञान में लाया गया। थाने पर असल अपराध क्रमांक 441/21 धारा 365 भादवि में पंजीबध्द कराया गया एवं कंट्रोल रुम राजगढ को सूचना से अवगत कराकर जिला राजगढ एवं राजगढ जिले की सीमा से लगे हुये सीमावत्ति जिलो में भी नाकाबंदी करवाई गई साथ ही सभी वाट्सअप ग्रुप में अपह्रत का फोटो का प्रसारित करवाया गया व सारंगपुर से गुना तरफ जाने वाले सभी टोलनाको को सूचना देकर नाकाबंदी की कार्यवाही करवाई गई । जिला पुलिस कप्तान के विशेष निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुश्री जोइस दास के मार्गदर्शन में थाना के फोर्स की चार टीम बनाकर अलग - अलग क्षैत्रों में अपह्रत की तलाश व पतारसी हेतु रवाना किया गया इसी बीच अपह्रत के खाते की जानकारी एचडीएफसी बैंक से प्राप्त कि गई तो अपह्रत का बैंक बेलेंस जीरो होना पाया गया जबकि अपह्रत के द्वारा बैंक से कोई पैसा नही निकाला। अपह्रत फैजान का मोबाईल बीच बीच में कुछ घण्टो के अन्तराल के बाद चालू एवं बंद हो रहा था एवं उसके परिजनों से उसकी बात हो रही थी कि उसको बचा लिया जाये अन्यतः जिन लोगो ने उसका अपह्ररण किया है वह इसको मार देंगे इसी बीच पुलिस द्वारा अपह्रत फैजान के मोबाईल के संबंध में तकनीकी जानकारी संकलित की गई जो करनवास कभी झांसी होना पाई गई, फैजान की तलाश में पुलिस की एक टीम अपह्रत के परिवारजन सहित झांसी रवाना कि गई जैसे ही टीम झांसी पहुंचने को हुई इसी बीच अपह्रत फैजान के द्वारा टीम के साथ गये परिजन चांद खां को फोन लगाकर बातचित की इसी बीच पुलिस ने फैजान की तकनीकी जानकारी ली तो गुना में होना पाई गई। जिले की पुलिस टीम ने तत्काल थाना कोतवाली गुना पुलिस के सहयोग से अपह्रत को दस्तयाब कर लिया और टीम अपह्रत को साथ लेकर थाना सारंगपुर आई। अपह्रत से पूछताछ की गई तो उसने लगातार एक के बाद एक कई खुलासे किए। फैजान ने बताया कि मैंने दिनांक 05.07.21 को एचडीएफसी बैंक शाजापुर से 3 लाख रुपये निकाले थे और शाजापुर से सारंगपुर आते समय एम्बुलेंस वाले मुझे पकड कर ले गये । बैंक से पैसे निकालने वाली बात को लेकर पुलिस को उस पर शंका हुई क्योकि पुलिस पूर्व से ही उसके खाते की जानकारी ले चूकी थी घटना दिनांक को उसके द्वारा खाते से कोई पैसा नही निकाला गया था पुलिस ने उससे अपने सवालो के निरंतर जवाब पूछे तो वह ज्यादा देर तक पुलिस को धौके मे नही रख सका और उसने अपने अपह्रण की बनाई गई झूठी कहानी को सिलसिलेवार बताना शुरु किया उसने बताया कि वह भैंसो का व्यापारी है और हाट बाजार से बिना दुध देने वाली एवं बिना उपयोग वाली भैंसे खरीदता है एवं ओरंगाबाद में बीप अलाना फेक्ट्री पर ले जाकर बेचता है जिसमें उसको करीबन 4 लाख का घाटा आ गया था और हाट बाजार से जिन लोगो से माल खरीदा था वो लोग निरन्तर इससे पैसा मांग रहे थे और यह उनको पैसा नही दे पा रहा था इस वजह से उसने एक अह्ररण की झूठी कहानी बनाई जिससे पैसा मांगने वालो को कुछ समय के लिये पैसा देना न पडे। प्रकरण में पूर्व मे की गई रिपोर्ट में खारजी की जाकर अपह्रत फैजान के विरुध्द झूठी कहानी गढने के लिये वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी। उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी थाना सारंगपुर वीरेंद्र सिंह धाकड़ व उनकी टीम उनि गोविन्द सिंह मीणा ,उनि अभय सिंह , उनि पंकज शाक्य ,उनि एस.के.लिटोरिया, सउनि पी.एल.ठाकरे , प्रआर 89 जवसिंह परमार ,प्रआर 276 महेन्द्र शर्मा , प्रआर 16 जितेन्द्र भिलाला ,प्रआर 642 रामनारायण जटिया , आर 267 नवीन राजपूत , आर 226 अमित रघुवंशी , आर 969 अर्जुन ,आर 405 आशिष सेन , आर 966 रवि शर्मा ,आर 958 अतुल मौर्य , आर 568 छत्रपाल सिंह ,आर 197 पवन शर्मा , आर 532 शिवकुमार तिवारी , आर 971 कृष्णा सिंह , आर 970 निलेश पंत , आर 354 श्याम शर्मा ,आर 714 उदयभान रावत ,आर चालक 474 राकेश चोखटिया , आर चालक 205 गजेन्द्र ,मआर 887 रीना राजपूत , मआर 709 खुशबू शर्मा , मआर 892 श्रद्धा इंदौरिया ,मआर 738 अमिता सोलंकी सही साईबर सेल से उनि विनोद मीणा , आर 252 शशांक सिंह एवं गुना कोतवाली से आर 848 राजकुमार एवं आर 665 सोनपाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।
सारंगपुर - उधारी के पैसों के चक्कर में किया खुद,के अपहरण का रचा झूठा प्रपंच 24 घण्टे में पुलिस ने किया गिरफ्तार