भोपाल (सुनीता यादव ) सीएम शिवराज सिंह चौहान ने क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक करते हुए प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों से बात की.इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश में अनलॉक (unlock) की प्रक्रिया जारी है, लेकिन लोग बिल्कुल भी लापरवाही न बरते इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए. *अनाथ बच्चों की सूची भेजे कलेक्टर* सीएम शिवराज ने कहा कि हमने वो बच्चे जिन्होंने अपने माता-पिता को COVID19 के कारण खो दिया है, उनके लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना प्रारंभ की गई है. सभी अनाथ बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है,लेकिन अगर कोई बच्चा छूट गया हो तो कलेक्टर उनकी सूची भेजें, ताकि उन्हें भी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना लाभ मिल सके. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,प्रदेश के सभी कोविड प्रभारी मंत्री,अधिकारी, कर्मचारी एवं क्राइसिस मैनेजमेंट समूहों के सदस्यों को टीकाकरण और कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के नियंत्रण से बचने के लिए संबोधित किया.सीएम ने कहा कि कोरोना वैश्विक संकट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत के CoWIN ने पूरे विश्व को टीकाकरण अभियान में दिशा दिखाई है,जो कि हर देशवासी के लिए एक गौरव की बात है. सीएम ने कहा कि मैं चाहता हूं कि सभी लोग मास्क लगाएं, अगर आपको कोई बिना मास्क लगाए घूमते हुए मिले, तो उसे टोकें और मास्क लगाने की अपील करें. क्योंकि सभी की सावधानी से ही कोरोना से बचा जा सकता है.सीएम ने सभी सांसदों और विधायकों से अपने क्षेत्रों में अपनी वॉइस रिकॉर्ड कर संदेश देने की बात कही है. *तीव्रता से चलाया गया वैक्सीनेशन अभियान* सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी टीकाकरण अभियान तीव्रता से चलाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, सरकारी अमले की प्रतिबद्धिता और जनता की जागरूकता के साथ हम प्रदेश के हर एक योग्य व्यक्ति का टीकाकरण करने के संकल्प को लेकर निरंतर कार्यरत हैं. सभी लोग टीका जरूर लगवाएं क्योंकि कोरोना से बचने के लिए टीका बहुत जरूरी है. *क्राइसिस मैनेजमेंट टीम की जिम्मेदारी खत्म नहीं हुई* सीएम ने कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की जिम्मेदारी खत्म नहीं हुई है. हम जरूरी दवाइयां को स्टॉक करके रख रहे हैं. ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो रहे हैं. ऑक्सीजन टैंकर्स की व्यवस्था भी की जा रही है. इसलिए हमे सबका सहयोग चाहिए हैं. हमने अस्पतालों में 75,000 बिस्तर तैयार करके रखे हैं. बच्चों के लिए अलग से वॉर्ड बनाए जा रहे हैं. मैं क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों से निवेदन करता हूं, कि आप अस्पतालों में जाकर व्यवस्थाएँ देखें और सभी व्यवस्थाएं बनाए रखे. क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए इन सभी बातों का पूरा ध्यान रखना है. *अभी नहीं खोले जाएंगे स्कूल* सीएम शिवराज ने कहा कि हम कोविड की तीसरी लहर की संभावनाओं के कारण स्कूल खोलने का फैसला नहीं ले रहे हैं, इस साल बच्चों की ट्यूशन फीस इस साल बढ़ाई नहीं जाएगी, यह मेरे निर्देश हैं. तीसरी लहर की संभावना खत्म हुई तो हम स्कूल खोलने पर विचार करेंगे. मुझे चिंता इस बात की है कि लोग आजकल बिना मास्क के ही बाहर घूम रहे हैं. जनता यह भूल जाती है कि हमने कितने कष्ट सहे हैं पिछले दिनों. हमें कोरोना को एकबार फिर फैलने नहीं देना है. इसलिए सभी को सुरक्षा रखना बहुत जरूरी
भोपाल सी एम शिवराज का ऐलान, वैक्सीन जरूरी, तीसरी लहर से बचने के लिए दवाइयों का स्टॉक भी शुरू करें