रतलाम मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में महिला एसआई ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. गुरुवार सुबह महिला एसआई के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया, और शव परिजनों को सौंप दिया गया.शव को परिजनों के सुपुर्द करने के पहले जिला अस्पताल के पीएम रूम में ही पुलिस विभाग ने मृत महिला एसआई कविता सोलंकी को श्रद्धांजलि दी. जिसके लिए एसपी गौरव तिवारी भी जिला अस्पताल पहुंचे.एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि मृतक महिला एसआई कविता सोलंकी रतलाम के स्टेशन रोड थाने पर पदस्थ थीं. कुछ दिनों से एसआई कविता सोलंकी छुट्टीयों पर चल रही थी. बुधवार को उन्हें थाने पर आमद देना थी, लेकिन उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी लगी.उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया था. एसपी गौरव तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला एसआई की 35 वर्ष थी और शादी नही हुई थी. मृतक महिला एसआई ने सल्फास खाकर अपनी जिंदगी समाप्त की है. बताया जा रहा है कि एसआई ने अपने सुसाइड नोट में कथित तौर पर शादी ना होने के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है. सुसाइड नोट में एसआई ने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है.