नरसिंह गढ़ - भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा *सुरक्षित हम सुरक्षित तुम अभियान* का आयोजन कोविड-19 कोरोना महामारी के प्रति जागरूकता एवम डाटा संधारित करने के लिए किया जा रहा है जिसमें राजगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व पिरामल फाउंडेशन कर रही है जो कि जिला प्रशासन के साथ मिलकर इस अभियान की समस्त गतिविधियों का संचालन करेगी जिसमें अधिक से अधिक स्वैच्छिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़कर इस अभियान को सफल बनाया जाएगा जिसके लिए पिरामल फाउंडेशन द्वारा ऑनलाइन बैठक का आयोजन कर इस अभियान की जानकारी दी । जिसमें फाउंडेशन की और से इस कार्यक्रम की जिला समन्वयक तारा द्वारा बताया गया कि जो स्वैच्छिक संगठन एवं कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे उन्हें जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा तथा भविष्य में जिले से संबंधित कार्य योजना निर्माण में उनका पूरा सहयोग जिला प्रशासन द्वारा लिया जाएगा । बैठक में पिरामल फाउंडेशन के इमरान अहमद, शिवम पुरोहित,फूलसिंह नागर,श्यामसिंह कुशवाह, हरिओम जाटव, एवम अन्य स्वेच्छिक संगठनों के प्रतिनिधि एवम कार्यकर्ता शामिल हुए ।