राजगढ़ / ब्यावरा:-‌ ब्यावरा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ढाकोरा सहसचिव कर रहे हैं खुलें में भ्रष्टाचार इस बात का पता तब चला जब सहसचिव , सचिव दोनों ने मिलकर सन 1 जनवरी 2021 से लेकर 3 जुलाई 2021 तक लगभग 75,000 हजार रुपए से ऊपर की फोटो कॉपी कर डाली सुत्रो से मिली जानकारी अनुसार सहसचिव अनुरुद्ध राव ने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दस दस हजार रुपए राशि की मांग की ओर उन्हें बताया गया इस पैसे को उपर के अधिकारियों को भी देना पड़ता है ग्रामीणों का कहना है ना तो हमें शोचलय के पैसे भी नहीं मिले हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना भी गांव के बड़े लोगों को दी जा रही है हम गरीबों को राशनकार्ड भी नहीं है इस गांव सब कुछ उनके अपने लोगों को दे रहे हैं गांव में गरीब घरों के लिए कोई भी सरकारी योजनाएं नहीं दिया जा रहीं हैं और जब भी हम सरपंच सचिव से बोलते हैं तो वहां हमें अनुरुद्ध राव के पास चलें जायो ऐसा बोलते हैं और जब तब अनुरुद्ध राव के पास जातें हैं तो वह हमसे पैसे की मांग करता है साहब हम गरीब लोग हमारे घर चलने के लिए पैसा नहीं है तो हमें कहा से दे इस लिए हमारे पास सरकार की कोई योजना नहीं मिलती गेहूं , पैशन, घर ऐ सारी सुविधाएं हैं नहीं मिली है आज़ तक गांव के बड़े लोगों ओर नेताओं को यहां सब सुविधाएं मिलती है आखिर कब प्रशासन इस भ्रष्ट सचिव व सह सचिव पर कब कार्यवही करेगा यह इसी तरह गरीबो लुटा जाता रहेगा वही ओर भी इनके काले कारनामों जल्द अगले अंक में प्रकाशित किया जाएगा