राजगढ़ कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को निर्देषित किया है कि वे प्रति विकास खण्ड 250 प्रतिदिन कोरोना टेस्ट के निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति सुनिष्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने कान्टेक्ट ट्रेसिंग में ढिलाई नही बरतने तथा संभावित कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर चिकित्सकों एवं नर्सिग स्टॉफ का प्रशिक्षण सुनिष्चित करने सर्व संबंधितों को निर्देशित भी किया। उन्होंने यह निर्देष आज आयोजित समय सीमा बैठक में दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री केदार सिंह, अपर कलेक्टर श्री कमल चन्द्र नागर सहित विभिन्न विभागों के कार्यलय प्रमुख मौजूद रहे। स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रायवेट विद्यालय छात्रों के अभिभावकों से ट्यूशन फीस के अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार का शुल्क नही वसूले और न ही गत वर्ष की तुलना ट्यूशन फीस में वृद्धि करें। वे यह सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले में रेत खदानों के कोई ठेकेदार नही है। वर्तमान में रेत उत्खनन प्रतिबंधित है। जहां भी रेत उत्खनन हो रहा हो तो वह अवैध है। ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध विधि के अनुकूल सख्त कार्रवाई सुनिष्चित की जाए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह द्वारा जिले में पूर्ण गौशालाएं और उनके संचालन तथा हाइवे में गौवंशीय पशुओं के जमावडे की रोकथाम हेतु संबंधित पंचायतों द्वारा की जा रही कार्रवाईयों, रेल परियोजना के लिए भूमि संबंधित अवार्ड 30 जुलाई, 2021 तक पारित करने, स्थानान्तरण नीति के अनुसार जिले के भीतर स्थान्तरण के प्रस्ताव प्रस्तुत करने, आक्सीजन प्लान्ट की स्थापना में प्रगति, उपार्जन के भुगतान हेतु शेष रहे किसान, जिले में वर्षा के मद्देनजर बोवनी और उर्वरकों की मांग एवं उपलब्धता कि समीक्षा की गई तथा व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए।
राजगढ़ प्रतिदिन कोरोना टेस्ट के निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति सुनिष्चित रहे प्रायवेट विद्यालय छात्रों से ट्यूशन फीस के अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार का शुल्क नही वसूले -कलेक्टर समय सीमा बैठक में दिए निर्देश