राजगढ़ भारत सरकार द्वारा वर्ष-2021 के लिए दिए जाने वाले जीवन रक्षा पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। सभी कार्यालयों के अधिकारियों एवं अनुविभागीय अधिकारियों से 30 जुलाई 2021 तक तीन प्रतियों में अभिमत सहित प्रविष्टियां मांगी गई हैं। यह पुरस्कार डूबने, दुर्घटना के मामले, आग लगने की घटनाएं, बिजली करंट लगने, भू-स्खलन होने, पशुओं के हमले और खदानों में बचाव कार्य आदि घटनाओं में किसी व्यक्ति की जान बचाने के लिए किए मानवीय प्रकृति के सराहनीय कार्यों के लिए दिया जाता है। पुरस्कार तीन श्रेणियों में सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक तथा जीवन रक्षा पदक दिया जाता है। राजगढ़ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत छूटे हुए गरीब परिवारों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हितग्राहियों से पात्रता संबंधी घोषणा पत्र के आधार पर स्थाई पर्ची जारी करने के निर्देश दिए गए थे। ऐसे हितग्राही जिनको अस्थाई पात्रता पर्ची जारी की गई है , उन्हें स्थाई पात्रता पर्ची के लिए पात्रता श्रेणी संबंधी दस्तावेज एवं सभी सदस्यों के आधार नंबर स्थानीय निकायों को उपलब्ध कराने की तिथि 31 जुलाई नियत की गई थी। इस समयावधि में वृद्धि करते हुए दस्तावेज प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2021 नियत की गई है। समा. क्र./1078/011/07/2021 ........0......