तलेन ( सतीश यादव ) सोमवार को वृहद टीकाकरण अभियान का आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर में विधायक राज्य वर्धन सिंह व एस डी एम राकेश मोहन त्रिपाठी बी एम ओ गौरव त्रिपाठी व जनप्रतिनिधियों द्वारा हरि झण्डी दिखा कर दल को रवाना किया गया वही इसके पूर्व वेक्सीनेशन टीम का स्वागत हार फूल माला से किया गया वही वेक्सीनेशन सेंटरो पर आने वाले प्रथम टीकाकरण करवाने वाले हितग्राहियों का फूल माला से स्वागत किया गया नगर में 11 वेक्सीनेशन सेंटर बनाये गए थे जिन पर सुबह से ही लंबी कतारें लगना शुरू हो गयी थी नगर में जनप्रतिनिधियों व नगर परिषद के प्रयासों के कारण वेक्सीनेशन के लिए काफी उत्साह देखा गया वही नगर में दोपहर 2:30 बजे तक वेक्सीनेशन का एक पूर्ण लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया वेक्सीनेशन दौरान नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा व उनकी पूरी राजस्व टीम डॉ उत्कर्ष तिवारी व उनकी स्वास्थ्य विभाग की टीम थाना प्रभारी उमा शंकर मुकाती व पुलिस स्टॉप मुख्य न प अधिकारी रमेश वर्मा नगर परिषद कर्मचारी गण शिक्षक गण आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता व नगर के जन प्रतिनिधियो समाजसेवीयो का सराहनीय योगदान रहा ।
तलेन ने किया शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा जनता में दिखा उत्साह का माहौल