ब्यावरा - थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर अवैध शराब कारोबारियों पर लगाम कसने हेतु सतत कार्यवाही जारी है, जिसके चलते अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं एस.डी.ओ.पी. ब्यावरा श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ब्यावरा (शहर) निरीक्षक श्री राजपाल सिंह राठौर द्वारा थाने में एक टीम गठित की गयी । टीम में शामिल उप निरीक्षक जगदीश गोयल के विश्वसनीय मुखबिर ने सूचना दी कि मातामण्ड ब्यावरा का रहने वाला अजय अहिरवार निवासी मातामंड ब्यावरा का अपने घर में कच्ची शराब बेच रहा है । मुखबिर की सूचना विश्वसनीय होने के कारण सर्च वारंट प्राप्त कर व गवाहों को लेकर अजय अहिरवार के घर मातामंड मोहल्ला ब्यावरा पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी अजय अहिरवार को पकड़ा, उसके घर की तलाशी लेने के दौरान कच्ची हाथ भट्टी की शराब से भरी हुईं नीले रंग की 40-40 लीटर की 02 प्लास्टिक की कैनें मिलीं अजय से इन शराब की केनों के वारे में पूछताछ करने पर लाईंसेंस व परमिट नहीं होना वताया और अवैध शराब का निर्माण करने वाले एक विशेष समुदाय के लोगों से खरीदकर बेचना वताया। पुलिस ने आरोपी अजय अहिरवार के कब्जे से मौके पर कुल 02 कैनों में भरी 78 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती 8000 रूपये को जप्त कर लिया। मौके पर आरोपी अजय अहिरवार को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर व उनकी टीम उनि. जगदीश गोयल, आर. 656 संदीप दांतरे, आर. 1014 सुमित, आर. 890 चन्द्रेश, आर. 873 प्रद्युमन, म. आर. 225 चांदनी राजावत, चालक प्रआर. 54 संजय वाथम का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।