ब्यावरा ब्लाक के प्राइवेट स्कूल ऐसोशिएशन की बैठक आज दिनांक 25/ 6/ 2021 मंथन स्कूल मे रखी गई जिसमें ब्यावरा ब्लॉक की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष एम.एल. लववंशी को बनाया गया। उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता,सचिव हरिओम दांगी,कोषाध्यक्ष अनिल यादव सह सचिव कमलेश शर्मा ,मीडिया प्रभारी देवराज सौंधिया, सह मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव ,प्रवक्ता कैलाश जी सेन, सह प्रवक्ता गोपाल यादव को बनाया गया वही स्कूल खोलने की मांग को लेकर चर्चा की गई और शासकीय विद्यालयों में बिना टीसी के हो रहे प्रवेश का उल्लेख जिला अध्यक्ष महोदय के बीच रखा गया उक्त कार्यकारिणी के गठन में जिलाध्यक्ष तेजेंद्र उपाध्याय ,जिला उपाध्यक्ष जफर सैफी ,संरक्षक मुकेश मारू प्रदेश सचिव कमल आलोक प्रसाद, संरक्षक आर एस राजपूत, रामदयाल वर्मा के नेतृत्व में ब्यावरा ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें ब्यावरा ब्लॉक के सैकड़ों स्कूल संचालक उपस्थित रहे और स्कूल संचालन में आ रही समस्याओं के निराकरण की रूपरेखा बनी