राजगढ़ म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में 26 जून, 2021 को जिला न्यायालय परिसर स्थित कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ए.डी.आर. सेंटर भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में कार्यालय से सबंधित पैरालीगल वालेंटियर्स, सामाजिक संस्थायें, विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियां, कर्मचारियो, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व आमजन द्वारा सहभागिता की जानी है। आयोजित होने वाले शिविर के संबंध में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष द्वारा बताया गया है कि षिविर का आयोजन मुख्य कार्यालय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर में कार्यपालक अध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रातः 10 बजे प्रारंभ किया जाएगा। जिसका आनलाइन माध्यम से समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालयों में प्रसारण किया जायेगा। इस आषय की जानकारी में जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा समस्तजनों से अपील की गई है कि समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में 11 बजे से रक्तदान महादान है। इस पुण्य कार्य में अपना योगदान देकर सामाजिक भविष्य को सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रायः यह देखने में आता है कि किसी मरीज को गंभीर अवस्था में रक्त की आवष्यकता होने पर अत्यधिक परेशानी का सामना करना पडता है। उन्होंने समस्त आम और खास से इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता सुनिष्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि ऐसा कोई भी व्यक्ति जिसने कोविड-19 से बचाव हेतु टीका लगवा लिया है और 14 दिवस व्यतीत हो चुके है वे चिकित्सक की सलाह के पष्चात् रक्तदान कर सकते है। समा.क्रं./1014/189/06/2021 ........0......