जीरापुर - जिले मे मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर धरपकड़ कार्रवाई को तेज़ करते हुए वाहन चोरों की गिरफ्तारी की जा रही है। अपराधों की रोकथाम करने चलाई जा रही मुहिम के तहत अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद के निर्देशन में एवं एस.डी.ओ.पी. खिलचीपुर सुश्री निशा रेड्डी के मार्गदर्शन में थाना जीरापुर क्षेत्र अंतर्गत मोटर साइकल चोरो पर प्रभावी कार्यवाही करते हुये दिनांक 22.06.2021 को डग बालाजी मदिंर के सामने वाहन चैकिग पाईट पर थाना प्रभारी जीरापुर एंव उनकी टीम द्वारा प्रभावी चैकिग करते हुए सुसनेर तरफ से आती हुई काले नीले रंग की मोटर सायकिल रजिस्ट्रेशन नम्बर एमपी -39 एम.ए.- 8187 के चालक को रोककर गाडी के संबंध में पूछताछ की गई जो कभी कुछ कभी कुछ कहने लगा रजिस्ट्रेशन कार्ड़ से इंजन नंबर गलत पाया गया इंजन नंबर सर्च करने पर रजिस्ट्रेशन नंबर RJ-17-SS-4922 वाहन मालिक उदयवीर सिंह पिता मानसिंह पता क्वार्टर नंबर 6 पुलिस थाना अकलेरा जिला झालावाड़ राजस्थान की होना पाया गया। व्हीकल इन्फोर्मेशन पोर्टल से जानकारी प्राप्त करने पर उक्त मोटरसाईकिल थाना अकलेरा में अपराध क्रमांक 34/18 धारा 379 भादवि. का मशरुका होना पायी गई । आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जसवंतसिंह सौंधिया द्वारा चरणसिंह को 2 साल पहले 35000 रु. मे इसी स्थिती में मय रजिस्ट्रेशन कार्ड के बेचना बताया उक्त दोनों आरोपीगणों चरणसिंह सौंधिया उम्र 35 साल निवासी ग्राम उभापान एवं जसवंतसिंह सौंधिया उम्र 32 साल निवासी ग्राम उभापान थाना जीरापुर को गिरफ्तार किया गया थाने पर इस्तगासा क्रमांक 05/21 धारा 41( 1_4) जा० फो०/379, 411 भा द वि के तहत तैयार कर आरोपियों के कब्जे से एक मोटर साईकल रजिस्ट्रेशन नम्बर एमपी - 39 एम.ए.- 8187 कीमती करीबन 35000 रूपये को जप्त किया गया। उक्त सराहनीय कार्यवाही में निरीक्षक प्रकाश चन्द पटेल थाना प्रभारी जीरापुर, प्रआऱ. 140 मधुसूदन शर्मा, वरि.आर. 249 रामलाल वर्मा, आऱ. 900 विष्णु जाट का सफल योगदान रहा।
जीरापुर - जिले में मोटरसाइकिल चोरों के विरुद्ध अभियान में वाहन चैकिग के दौरान मोटर साइकल चोर से जप्त की चोरी की मोटर साईकिल