भोपाल : आयुष (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री रामकिशोर कावरे ने कहा है कि सम्पूर्ण विश्व में 21 जून को 7वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्थक प्रयासों से सम्पूर्ण विश्व ने योग की जीवन में उपयोगिता को स्वीकार किया है। राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि कोविड संक्रमण काल में आयुष विभाग द्वारा स्कूल शिक्षा और आदिम-जाति कल्याण विभाग के सहयोग से 'योग से निरोग'' कार्यक्रम होम आइसोलेटेड रोगियों के लिये किया गया। वर्तमान में कोविड संक्रमण के दृष्टिगत सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक होने के कारण 21 जून को आयोजित योग दिवस को हम अपने घर से 'बी विथ योगा-बी एट होम' थीम के साथ सहभागिता करें और स्वस्थ रहें।
भोपाल योग दिवस पर घर से "बी विथ योगा-बी एट होम थीम के साथ करें सहभागिता आयुष राज्य मंत्री श्री कावरे का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संदेश