राजगढ़ कोविड़-19 के मद्देनजर नरसिंहगढ़ के नगरीय निकाय बोड़ा एवं सारंगपुर अंतर्गत पचोर नगरीय निकाय में 17 जून, 2021 को आयोजित होने वाले वृहद टीकाकरण शिविर स्थगित किए गए है। इस आषय की जानकारी में अनुविभागीय अधिकारी नरसिंहगढ़ श्री अमन वैष्णव एवं सारंगपुर अनुविभागीय अधिकारी श्री राकेश त्रिपाठी ने बताया कि कोविड वैक्सीन उपलब्ध नही हो पाने के कारण बोड़ा एवं पचोर में 17 जून, 2021 को आयोजित होने वृहद टीकाकरण शिविर स्थगित किए है। उन्होने कहा कि उक्त नगरीय निकाय क्षेत्रों में वृहद वैक्सिनेशन शिविर के आयोजन की आगामी तिथि की सूचना नागरिकों को पृथक से दी जाएगी।
राजगढ़ - वेक्सीन नही मिलने के कारण बोड़ा एवं पचोर में आयोजित होने वाला वृहद कोविड टीकाकरण शिविर स्थगित