राजगढ़ राजगढ़ शहर में शतप्रतिशत कोविड वैक्सिनेशन के वृहद टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में वृहद कोविड टीकाकरण का दूसरा चरण 20 जून, 2021 रविवार को शहर के निर्धारित टीकाकरण केन्द्रों पर आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा अभी तक जिन व्यक्तियों के टीकाकरण नही करवाया है, कि सूची तैयार कर डोरटूडोर अमंत्रण पत्र एवं पीले चावल प्रदान कर वैक्सिनेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी में अपर कलेक्टर श्री कमलचन्द्र नागर आयोजित बैठक में दी गई। उन्होने निर्धारित लक्ष्य को पाने की गई तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की बिन्दुवार समीक्षा आयोजित बैठक में की। इस मौके पर उन्होने निर्वाचन की तरह सेक्टर ऑफीसरों की तैनाती, स्वयं सेवकों, शासकीय अमले एवं बी.एल.ओ. की जिम्मेदारी वार्डवार तय करने के निर्देष सर्व संबंधितों को निर्देश दिए। इस अवसर पर एस.डी.एम. सुश्री पल्लवी वैद्य व अन्य सेक्टर अधिकारी मौजूद रहें।
राजगढ़ शहर में वृहद कोविड टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण 20 को शतप्रतिशत कोविड वैक्सिनेशन के लिए आयोजित होगा दूसरा चरण